National

बंगाल में लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन की पूल कार से भिड़ंत, दो स्कूली छात्रों सहित तीन की मौत

Editorial1 min read
Share
बंगाल में लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन की पूल कार से भिड़ंत, दो स्कूली छात्रों सहित तीन की मौत

Representative Image

Editorial

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक पूल कार को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिसमें दो स्कूली बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई । पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कर्ण सुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास एक लेवल - क्रॉसिंग गेट पर सुबह करीब 7 बजे हुई । उन्होंने कहा कि छात्रों को स्कूल ले जा रही पूल कार कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर कर्ण सुबर्ण स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग गेट पर रेल लाइन पार कर रही थी, जब लोकल ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी । अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण की जांच के लिए 10 सदस्यीय दल घटनास्थल पर पहुंचा है । उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय लेवल क्रॉसिंग गेट खुला बताया गया था । उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज - कटवा खंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.

Related Locations