National

बाहरी दिल्ली में एसयूवी ने स्कूटर सवार को कुचला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

Editorial1 min read
Share
बाहरी दिल्ली में एसयूवी ने स्कूटर सवार को कुचला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

Delhi: Scooter rider killed after SUV allegedly runs over him multiple times in Kanjhawala; family alleges murder, police probe all angles.

Editorial

नई दिल्ली 16 जुलाई ( पीटीआई ) बाहरी दिल्ली के कंझावाला में एक एसयूवी द्वारा कथित रूप से कई बार कुचल दिए जाने के बाद एक 38 वर्षीय स्कूटर सवार की मौत हो गई । पुलिस ने कहा कि घटना चांदपुर गांव के पास हुई और दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया । पुलिस वाहन और चालक की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है । पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी - यह दावा करते हुए कि वह पहले दो हमलों में बच गया था । पुलिस ने कहा कि वे सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.