National

नोएडा में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज

Editorial2 min read
Share
नोएडा में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज

Accident {Representative Image}

Editorial

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटों में एसयूवी से जुड़ी दो अलग - अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन मजदूरों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए । पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर नोएडा के फेज - 2 क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एसयूवी स्कॉर्पियो ने सब्जी से लदे लोडर और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए । उन्होंने कहा कि दुर्घटना फेज - 2 पुलिस थाना सीमा के तहत दोपहर लगभग 3 बजे हुई जब स्कॉर्पियो लोडर से टकरा गया, जिसके कारण एक मोटरसाइकिल भी दुर्घटना में शामिल हो गई । पुलिस ने मृतक की पहचान लोडर के ऊपर बैठे बदायूं निवासी दीपक ( 16 ) और सम्भल निवासी राजवीर ( 50 ) के रूप में की है । दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजवीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । घायलों की पहचान लोडर चालक अशोक कुमार ( 56 ) शामली आकाश निवासी ( 31 ) और शंकर ( 24 ) दोनों सम्भल निवासी और मोटरसाइकिल चालक अभिषेक राय ( 29 ) संत कबीर नगर जिले निवासी के रूप में हुई है । पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने कहा कि स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है, जबकि दुर्घटना के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया है । उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं । पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है । बुधवार की रात हुई एक अन्य घटना में जेवर - खुर्जा रोड पर नीमका गांव के पास सड़क किनारे चल रहे तीन मजदूरों को कथित तौर पर एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई । मृतकों की पहचान करण ( 22 ) विश्वजीत ( 24 ) और मिथुन ( 25 ) के रूप में हुई है जो सभी बिहार के अरारिया जिले के निवासी हैं । पुलिस ने कहा कि तीनों धान प्रत्यारोपण के काम के लिए इलाके में आए थे । पीड़ित परिवार के सदस्यों की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक दल का गठन किया है ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.