नई दिल्ली 8 जुलाई ( पीटीआई ) दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक कारखाने में बुधवार को आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों को 10 दमकल गाड़ियों को रवाना करना पड़ा ।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।
डी. एफ. एस. ने कहा कि उसे संगम विहार में होली चौक के पास आग लगने के बारे में सुबह 11.52 बजे फोन आया, जिसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया ।
एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और अग्निशमन अभियान जारी है ।
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है । पी. टी. आई. बी. एम. ए. पी. एल. ए. पि. एल.
Get Swadesi News in your inbox
Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.