New Delhi: Delhi Chief Minister Rekha Gupta with the mascot of Commonwealth Table Tennis Championship during its unveiling ceremony, in New Delhi. (PTI Photo)(PTI07_14_2026_000168B)
PTI Photo / -
नई दिल्ली - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इस महीने के अंत में दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के लिए आधिकारिक शुभंकर'मयूर'का अनावरण किया । चैंपियनशिप 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जिसमें 25 राष्ट्रमंडल देशों के शीर्ष खिलाड़ी एक साथ आएंगे । अनावरण समारोह में दिल्ली के शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद, राष्ट्रमंडल टेबिल टेनिस महासंघ के अध्यक्ष विवेक कोहली और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के खिलाड़ियों के कोच और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए ।
सूद ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली को अंतर्राष्ट्रीय खेल की सुर्खियों में लाएगा और शहर के लिए एक बहुत बड़ी यात्रा की शुरुआत करेगा ।'मयूर'आत्मविश्वास, उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प, खेल भावना और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है । मंत्री ने कहा कि मोर भारतीय परंपरा में गौरव, ऊर्जा और सुंदरता का प्रतीक है । सूद ने आगे उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी को भविष्य के राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों, विश्व चैंपियनशिप और अन्य प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार कर रही है । दिल्ली सरकार तैराकी एथलेटिक्स, कुश्ती और टेबल टेनिस जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्र विकसित कर रही है जो न केवल प्रशिक्षण सुविधाओं के रूप में कार्य करेगा, बल्कि दिल्ली के भविष्य के खेल चैंपियनों को पोषित करने के लिए एक मजबूत प्रतिभा पाइपलाइन के रूप में भी काम करेगा । सरकार एक ऐसा वातावरण बना रही है जहां प्रत्येक बच्चा जो एक खिलाड़ी बनने का इच्छुक है, उसके पास विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं तक पहुंच होगी ।
Get Swadesi News in your inbox
Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.