National

लखनऊ में कैंसर रोगी ने खुद को मारी गोली, मौत

Editorial1 min read
Share
लखनऊ में कैंसर रोगी ने खुद को मारी गोली, मौत

Representative Image

Editorial

लखनऊः 14 जुलाई ( पीटीआई ) एक 47 वर्षीय कैंसर रोगी ने मंगलवार को इटौंजा इलाके में अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । नगर पंचायत इटौंजा के अशोक रोड के निवासी अनुराग पांडे अपनी बीमारी को लेकर अवसाद में थे । पुलिस ने एक बयान में कहा, " प्रारंभिक जानकारी और परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार मृतक का काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था और वह अपनी बीमारी के कारण मानसिक रूप से व्यथित था, जिसके बाद उसने यह चरम कदम उठाया । " पांडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ( केजीएमयू ) के मुर्दाघर में भेज दिया गया । बयान में कहा गया है, " पोस्टमार्टम रिपोर्ट - फोरेंसिक जांच और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी । "

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.