National

दिल्ली पुलिस थाने में एस. आई. ने खुद को मारी गोली

Editorial1 min read
Share
दिल्ली पुलिस थाने में एस. आई. ने खुद को मारी गोली

Representative Image

Editorial

नई दिल्ली 13 जुलाई ( पीटीआई ) दिल्ली पुलिस के एक उप - निरीक्षक ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली में मधु विहार पुलिस थाने के अंदर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली । पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान 2019 बैच के सब - इंस्पेक्टर सोमेश मीणा के रूप में हुई है । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12.15 बजे हुई जब उसने कथित तौर पर मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध दल और फोरेंसिक दल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की । पुलिस ने कहा कि उन परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है जिनके कारण कथित आत्महत्या हुई ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.