International

पूर्व अमीर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कतर रवाना हुए पाक पीएम शरीफ

Editorial2 min read
Share
पूर्व अमीर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कतर रवाना हुए पाक पीएम शरीफ

Shehbaz Sharif

Editorial

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोमवार को पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एक दिवसीय यात्रा पर कतर के लिए रवाना हुए । कतर ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व अमीर 74 का निधन हो गया । उन्होंने 1995 से 2013 तक देश का नेतृत्व किया । उप प्रधानमंत्री इशाक दार सूचना मंत्री अताउल्ला तरार और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शहबाज शरीफ के साथ थे । प्रधानमंत्री कार्यालय ( पीएमओ ) ने कहा कि प्रधानमंत्री कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात करेंगे और पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगे । बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शरीफ की यात्रा कतर के शाही परिवार - कतर के लोगों और पाकिस्तान की सरकार और लोगों के बीच दशकों से चले आ रहे संबंधों को दर्शाती है । माना जाता है कि कतर के सत्तारूढ़ शाही परिवार के साथ शरीफों के घनिष्ठ संबंध हैं । जब नवाज शरीफ 2016 - 17 में सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्टाचार के एक मामले का सामना कर रहे थे, तब उनके परिवार ने कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जसीम बिन जाबेर अल - थानी से उनके बचाव में पत्र प्रस्तुत किए थे । हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इन पत्रों को पैसे की हेराफेरी के वैध सबूत के रूप में स्वीकार नहीं किया और नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के रूप में बर्खास्त कर दिया गया और बाद में उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.