Swadesi
National

मणिपुर सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

@NITIAayog via PTI Photo1 min read
Share
मणिपुर सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image posted on June 12, 2026, Manipur Chief Minister Y Khemchand Singh speaks during an interaction with the chief ministers of the northeastern states organised by the NITI Aayog, in New Delhi. (@NITIAayog/X via PTI Photo) (PTI06_12_2026_000433B)

@NITIAayog via PTI Photo

इम्फालः मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है । सिंह ने कला और संस्कृति मंत्री के. लोकेन सिंह और बोर्ड के अन्य अधिकारियों के साथ कांगला बोर्ड की 34वीं बैठक में भाग लेने के बाद यह टिप्पणी की । सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में कांगला किले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए उसके भीतर विकास पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया । उन्होंने कहा कि सरकार आने वाली पीढ़ियों के लाभ के लिए मणिपुर की समृद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है । कांगला बोर्ड इम्फाल में ऐतिहासिक कांगला किले के प्रशासन नियंत्रण और संरक्षण के लिए जिम्मेदार शासी निकाय है जो पूर्ववर्ती मणिपुर राज्य के प्राचीन राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में कार्य करता था ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.