Wires
मणिपुर के कांगपोकपी में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी
PTI1 min read
इम्फाल 12 जुलाई ( पीटीआई ) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार शाम को धान के खेत में काम करते हुए एक 53 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।
एक अधिकारी ने बताया कि कुकी बहुल जिले के गोवाजांग गांव का निवासी हाओलाल सिंगसित अपनी पत्नी नेमनेकिम सिंगसित के साथ खेतों में काम कर रहा था, जब सशस्त्र लोगों ने उन पर गोलीबारी की ।
आदमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल - बाल बच गई ।
अधिकारियों ने ग्रामीणों के हवाले से कहा कि उन्होंने शाम करीब 4 बजे लगभग 20 गोलियों की आवाज सुनी ।
बाद में सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे और शव को बरामद कर लिया गया ।
Get Swadesi News in your inbox
Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.
Related Locations
ShareWhatsApp