Economy

जून में भारत का निर्यात 15.5 प्रतिशत बढ़ा - व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ

Editorial1 min read
Share
जून में भारत का निर्यात 15.5 प्रतिशत बढ़ा - व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ

Representative Image

Editorial

नई दिल्ली 13 जुलाई ( पीटीआई ) भारत का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया । जून में आयात लगभग 31 प्रतिशत बढ़कर 70.84 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया । इस वित्त वर्ष के अप्रैल - जून के दौरान निर्यात 15.92 प्रतिशत बढ़कर 129.32 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 19.89 प्रतिशत बढ़कर 216.18 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ । इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सोने का आयात बढ़कर 11.01 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले साल अप्रैल - जून में 7.49 अरब अमेरिकी डॉलर था । वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने व्यापार आंकड़ों पर एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि जून में पश्चिम एशियाई देशों को भारत का निर्यात 7.29 प्रतिशत बढ़कर 5 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया । अग्रवाल ने देश के इनबाउंड शिपमेंट में वृद्धि के लिए कच्चे तेल इलेक्ट्रॉनिक्स मशीनरी और कीमती धातुओं के उच्च आयात को जिम्मेदार ठहराया ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.