Wires
दिल्ली में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
PTI1 min read
नई दिल्ली 17 जुलाई ( पीटीआई ) दिल्ली के दयालपुर इलाके में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने आपराधिक इतिहास वाले एक 24 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी ।
मृतक की पहचान साजिद उर्फ आलू दादा के रूप में हुई है ।
पुलिस के अनुसार दयालपुर पुलिस स्टेशन में शाम 6 बजे सूचना मिली कि साजिद को पुराने मुस्तफाबाद में दिलशाद मस्जिद के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी ।
उन्हें उनके परिचित लोग गुरु तेग बहादुर ( जी. टी. बी. ) अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस की एक टीम तुरंत अपराध स्थल पर पहुंची । अपराध दल और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच में सहायता के लिए सबूत एकत्र किए ।
एक प्राथमिकी दर्ज की गई है । सत्यापन के दौरान पुलिस ने पाया कि साजिद का आपराधिक इतिहास था । पुलिस ने कहा कि हमलावर की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है ।
Get Swadesi News in your inbox
Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.
ShareWhatsApp