Wires

सोमालिया में फंसे चार भारतीय मछुआरों को वापस भेजा गया

PTI1 min read
Share
नैरोबी 8 जुलाई ( पीटीआई ) सोमालिया में फंसे तमिलनाडु के चार मछुआरे बुधवार को भारत वापस आ रहे हैं । केन्या में भारतीय उच्चायोग ने उनके प्रत्यावर्तन की व्यवस्था की । एक सोशल मीडिया पोस्ट में उच्चायोग ने कहा कि चार मछुआरे लास्कोराय सोमालिया में फंसे हुए थे और वे भारत वापस जा रहे हैं । मिशन मछुआरों और उनके परिवारों के साथ लगातार संपर्क में रहा जब से यह मामला उसके संज्ञान में लाया गया था ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.