National

दिल्लीः मालवीय नगर में 2 भाइयों पर चाकू की डंडों से हमला

Editorial1 min read
Share
दिल्लीः मालवीय नगर में 2 भाइयों पर चाकू की डंडों से हमला

Representative Image

Editorial

नई दिल्ली 10 जुलाई ( पीटीआई ) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में चाकू और डंडों से लैस एक समूह ने दो भाइयों पर कथित रूप से हमला किया । प्रारंभिक जांच में हमले का कारण पुरानी व्यक्तिगत दुश्मनी बताया गया है । पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार की रात को हुई । पीड़ितों के सिर और अंगों पर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई । शिकायत के आधार पर मालवीय नगर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.