New Delhi: Security personnel detain Cockroach Janata Party (CJP) supporters as they raise slogans near the Parliament during a protest march, in New Delhi, Monday, July 20, 2026. Delhi Police is on high alert ahead of the Monsoon Session of Parliament and CJP's proposed "Chalo Sansad" march on Monday, with heavy deployment of personnel visible at every nook and corner around Jantar Mantar, Parliament and other key locations. (PTI Photo/Money Sharma)(PTI07_20_2026_000402B) *** Local Caption ***
PTI Photo / Money Sharma
नई दिल्ली 20 जुलाई ( पीटीआई ) सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) के हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद की ओर कूच करते समय कथित रूप से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश के बाद बलों ने संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज किया ।
सूत्रों ने बताया कि सुबह लगभग 11.25 बजे प्रदर्शनकारियों ने उच्च सुरक्षा क्षेत्र में लगाए गए कई अवरोधकों को पार करने का प्रयास किया ।
उन्होंने कहा कि हाथापाई जैसी स्थिति पैदा हो गई जिसमें कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आईं ।
सूत्रों ने बताया कि लगभग 10 - 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है ।
सूत्रों के अनुसार कानून और व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में सादे कपड़ों में अधिकारियों के साथ वर्दीधारी पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती की गई थी ।
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने हालांकि कहा कि दिल्ली पुलिस के एक भी कर्मी ने अभी तक प्रदर्शनकारियों पर बल का इस्तेमाल नहीं किया है ।
Get Swadesi News in your inbox
Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.