Patna: BJP MP Ravi Shankar Prasad with party candidate for Bankipur assembly bypoll Abhishek Kumar Sinha during an event after the latter files his nomination papers, in Patna, Thursday, July 9, 2026. (PTI Photo)(PTI07_09_2026_000287B)
PTI Photo / -
पटनाः भाजपा के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद शुक्रवार को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुए बिहार विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भगवा पार्टी ने मंगलवार को युवा शाखा के नेता को अपना उम्मीदवार नामित किया था ।
उपचुनाव 30 जुलाई को होगा जबकि मतों की गिनती 3 अगस्त के लिए निर्धारित है । नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है ।
उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने मुझे बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया था । मैं केंद्र और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं । हालांकि पारिवारिक कारणों से मैं उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं ।
सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरोगी को अवगत करा दिया है ।
Get Swadesi News in your inbox
Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.