National

भगवंत मान पर एक भी रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया जा सकताः केजरीवाल

PTI Photo / Arun Sharma2 min read
Share
भगवंत मान पर एक भी रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया जा सकताः केजरीवाल

New Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal addresses a press conference at party office, in New Delhi, Tuesday, July 14, 2026. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI07_14_2026_000127B)

PTI Photo / Arun Sharma

पठानकोटः आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पहली बार पंजाब में एक मुख्यमंत्री है, जिस पर कोई भी एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता । गुरु साहब की कृपा से हमारे पास भगवंत मान जैसे ईमानदार मुख्यमंत्री हैं । मुझे याद है कि पंजाब के हर पूर्व मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा था और उनके मंत्रियों को भी । मान के साथ पठानकोट में'एक शाम भगवान शिव के नाम'भजन कार्यक्रम में भाग लेने वाले केजरीवाल ने दावा किया कि पहली बार पंजाब में मान के रूप में एक मुख्यमंत्री है, जिस पर कोई भी एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता । कोई भी उनके परिवार या उनके किसी भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी नहीं लगा सकता है । मान एक - एक रुपये की बचत करके आपको 10 लाख रुपये तक की मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, तीर्थयात्राओं की व्यवस्था कर रहे हैं और अब हर महीने आपके खातों में 1,000 रुपये जमा कर रहे हैं । केजरीवाल ने यह भी कहा कि पंजाब के सभी 22 जिलों में'एक शाम भगवान शिव के नाम'का आयोजन किया जा रहा है और लोगों ने खुशी व्यक्त की है कि राज्य में पहली बार'सनातन धर्म'के लिए इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । आज आप सभी इतनी बड़ी संख्या में यहां शिव जी के भजन सुनने और भक्ति में डूबने के लिए एकत्र हुए हैं । आपका उत्साह और खुशी देखकर अद्भुत लगता है ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.