International

युगांडा में स्कूल बस दुर्घटना में कम से कम 20 बच्चों - 1 वयस्क की मौत

Editorial1 min read
Share
युगांडा में स्कूल बस दुर्घटना में कम से कम 20 बच्चों - 1 वयस्क की मौत

Representative Image

Editorial

कम्पाला 17 जुलाई ( एपी ) पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में एक प्राथमिक विद्यालय बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 20 बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई । युगांडा पुलिस बल ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि पूर्वी युगांडा के कापचोरवा जिले में गुरुवार रात बस क्षेत्र के सिपी फॉल्स झरने के शैक्षिक दौरे से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई । पुलिस ने कहा कि तीन वयस्कों और कई बच्चों सहित जीवित बचे लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया । अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं । पुलिस ने कहा कि बस राजधानी कंपाला में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय किंग डेविड जूनियर स्कूल की थी । पुलिस के अनुसार चालक ने कथित तौर पर बस से नियंत्रण खो दिया जो सड़क से हट गई और एक चट्टान से टकरा गई और पलट गई ।

Get Swadesi News in your inbox

Top stories, mandi prices, weather alerts — once a day, in your language. Free, no spam.